सेंट मेरीज़ स्कूल में ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ मनाया गया। पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग आदि के कारण चिंतित है। प्रकृति को बचाने का संदेश देने के लिए पूरे विश्व में 22 अप्रैल के दिन पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।
कार्यक्रम में बच्चों ने ‘प्रकृति बचाओ, धरती बचाओ’ के संदेश से संबंधित विभिन्न चार्ट तैयार किए। इनमें प्रमुख रूप से जाह्नवी सिंह, अंजली, रिया सक्सेना, संयोगिता, नमन कुदेशिया आदि विद्यालय के छह सदनों रानी लक्ष्मीबाई हाउस, महाराजा तेजसिंह हाउस, गुरु रवींद्र नाथ टैगोर हाउस, स्वामी विवेकानंद हाउस, डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन हाउस और मदर टेरेसा हाउस के बच्चों ने पेड़ पौधों, फूल पत्तियों आदि का रूप धारण कर बढ़ते प्रदूषण से प्रभावित धरती को बचाने का आह्वान किया।
शिक्षिका नंदिनी कोहली ने ‘पृथ्वी दिवस’ के महत्व पर संक्षिप्त संदेश देते हुए बच्चों से कुछ प्रश्न पूछे। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक दीपक दास, प्रधानाचार्या मनोरमा, उप प्रधानाचार्या वीना चौहान सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था। कार्यक्रम का संयोजन कमलेश गेरा, ज्योत्सना राठौर, श्रेया द्विवेदी ने किया और संचालन मधु कश्यप ने किया।