फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर रहे हलकान, नहीं आए मुख्यमंत्री

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल/नौरमई। आगरा-लखनऊ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निरीक्षण के लिए 29 अगस्त को मुख्यमंत्री के आने के कारण प्रशासनिक अधिकारी सुबह से लेकर दोपहर तक हलकान रहे, लेकिन सीएम नहीं आए।
विज्ञापन

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के चल रहे निर्माण कार्य को संचालित करने के लिए कार्यदायी संस्था ने फीरोजाबाद-मैनपुरी जिले की सीमा पर गोटपुर गांव में अपना अस्थाई कार्यालय खोल रखा है। वहीं से एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कार्य की प्रगति की जानकारी लेने के लिए सीएम अखिलेश यादव के आने का आकस्मिक कार्यक्रम था। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासनिक मशीनरी में हड़कंप मच गया। उधर सड़क निर्मात्री कंपनी भी सक्रिय हो गई। सीएम यादव के गोटपुर में ही आने और वहां से सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने का कार्यक्रम था। इस कारण अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी विजय प्रताप सिंह व सीओ सुनील कुमार सहित कई अधिकारी सुबह से मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों सहित समूचा प्रशासनिक अमला मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुट गया। आनन-फानन में वहां टेंप्रेरी हेलीपेड बनाया जाने लगा और पुलिस बंदोबस्त किया गया। अफसरों आदि के सरकारी वाहन करहल और जिला मुख्यालय से गोटपुर के बीच दौड़ने लगे। अचानक दोपहर बाद खबर आई कि सीएम ने कार्यक्रम निरस्त कर दिया है। यह जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अमले ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें