फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर में लटका ताला

Wed, 27 Jul 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर में किसी शिक्षक की नियुक्ति ना होने से स्कूल बंद पड़ा है। इससे अभिभावकों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने डीएम से बंद पड़े स्कूल को शुरू करवाने की मांग की है। वहीं, स्कूल पर नियुक्त की गई शिक्षिका ने क्षेत्र में दो पहाड़पुर होने का फायदा उठाकर उस स्कूल में ज्वाइन कर लिया जिसमें पहले से ही चार शिक्षक तैनात हैं।
विज्ञापन


समान क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर पर किसी शिक्षक की तैनाती ना होने पर विद्यालय काफी दिनों से बंद पड़ा है। स्कूल के प्रांगण में जानवर बांधे जा रहे हैं। पिछले दिनों बीएसए कार्यालय से इस विद्यालय पर शिक्षिका सोनम की नियुक्ति की गई थी। क्षेत्र में एक पहाड़पुर सौनासी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है सोनम ने इसी विद्यालय में ज्वाइन कर लिया। जबकि इस विद्यालय में पहले से चार शिक्षक तैनात है। खंड शिक्षा अधिकारी किशनी अवनीश यादव ने शिक्षिका सोनम को 11 जुलाई को लिखित में पहाड़पुर समान पर जाने को कहा पर उसने अभी तक वहां ज्वाइन नहीं किया है। उधर पहाड़पुर स्कूल पर ताला पड़ने से गुस्साए अभिभावकों ने अधिकारियों के विरुद्ध नारेबाजी की और स्कूल पर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि स्कूल बंद रहने से बच्चे घरों में रहने को मजबूर हैं और पढ़ाई बाधित हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में देवेश सिंह राजावत, कर्मवीर सिंह चौहान, विश्राम सिंह कठेरिया, सियाराम पाल, गंगाचरण पाल, दिलीप सिंह राजावत, अनिरुद्ध सिंह, प्रशांत पाल आदि शामिल हैं।

शिक्षिका सोनम को पहाड़पुर समान पर भेजा गया था पर खंड शिक्षा अधिकारी किशनी अवनीश यादव की गलती से उसने पहाड़पुर सोनासी पर ज्वाइन कर लिया है। क्योंकि उन्हें स्पष्ट रूप से विद्यालय का नाम पत्र में लिखना चाहिए था। इसमें एबीएसए किशनी की लापरवाही को देखते हुए उनसे नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भारती शाक्य, बीएसए मैनपुरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें