फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाथ-पैर बांधे...फिर पिटाई, छह साल के मासूम संग लूट के लिए ऐसी बर्बरता, जानकर खौल उठेगा खून

Sat, 10 May 2025 02:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में छह साल के मासूम को घर में बंधक बना लिया गया। इसके बाद बेरहमी से पिटाई की गई। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के गांव शिवपालपुर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पड़ोसी के रिश्तेदार और उसके साथी ने मिलकर घर में अकेले छह वर्षीय बालक को पीटा और उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद बदमाश घर से 25 हजार रुपये नकद और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित बालक के चाचा नागेंद्र ने भोगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



 

नागेंद्र ने पुलिस को बताया कि 7 मई को उनकी भाभी पूजा अपने मायके शादी में गई थीं और उनके भाई विपिन मजदूरी के लिए बाहर गए थे। घर पर उनका छह वर्षीय भतीजा गगन अकेला था। इसी दौरान, पड़ोस के बेनीराम के साढू का लड़का शालू, जो विक्रमपुर गांव का निवासी है, अपने एक साथी के साथ उनके घर में घुस आया। बदमाशों ने गगन के हाथ-पैर बांध दिए और घर में रखे 25 हजार रुपये और उसके गले से सोने की चेन तोड़कर ले गए।

 
विज्ञापन

जब नागेंद्र घर लौटे, तो उन्होंने गगन को बेहोश पाया। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें