फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: आधी आबादी को मिलेगा पूरा हक, महिलाओं ने सराहा

Sun, 29 Nov 2026 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 27 सीमा शुक्ला, खरगजीत नगर।
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में केंद्र सरकार की पहल से महिलाओं में नई उम्मीद जागी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 27 नवंबर को 132वें संविधान संशोधन विधेयक और परिसीमन से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे उत्साहित महिलाओं कहना है कि वह क्षेत्र में कंधा से कंधा मिलाकर देश के विकास में योगदान कर रही हैं। अब जनसेवा के लिए राजनीति में भी उन्हें हक मिल सकेगा। कई बार योग्य और शिक्षित होने के बावजूद उन्हें चुनाव लड़ने का पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाता। ऐसे में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू होने से महिलाओं के लिए राजनीति में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे।

राजनीति में आने की इच्छुक महिलाओं को मिलेगा अवसर
खरगजीत नगर निवासी सीमा शुक्ला का कहना है कि आरक्षण लागू होने से राजनीति में आने की इच्छुक महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। अभी तक राजनीतिक दलों में टिकट वितरण के दौरान महिलाओं को अपेक्षाकृत कम अवसर मिलते हैं। आरक्षण की व्यवस्था होने से राजनीतिक दलों को महिलाओं को प्रतिनिधित्व देना होगा।
विज्ञापन


महिलाओं की समस्याएं सदन तक पहुंचेंगी

हरिदर्शन नगर की रहने वाली नीलम मिश्रा ने कहा कि घर-परिवार और समाज में महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर उनकी अपनी अलग जरूरतें होती हैं। जब संसद और विधानसभा में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी तो इन समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए बेहतर नीतियां बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


युवतियों के लिए बनेगा प्रेरणा का आधार
खरगजीत नगर निवासी सोनी का कहना है कि संसद और विधानसभाओं में महिला जनप्रतिनिधियों की संख्या बढ़ने से युवतियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। राजनीति में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में यह संदेश जाएगा कि नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है। बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे शिक्षा के साथ सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगी।

फोटो 27 सीमा शुक्ला, खरगजीत नगर।

फोटो 27 सीमा शुक्ला, खरगजीत नगर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें