फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: चाय के खोखे में लगी आग, अचानक फट गया सिलिंडर, आग बुझा रहे दो सिपाहियों सहित आधा दर्जन लोग घायल

Wed, 19 Apr 2023 11:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में एक चाय के खोखे में आग लग गई। आग दुकान के अंदर रखे सिलिंडर पर पकड़ ली। अचानक सिलिंडर फट गया। हादसे में आग बुझा रहे दो सिपाहियों सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
Mainpuri: चाय के खोखे में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीती देर रात चाय के खोखे में अचानक आग लग गई। आग से दुकान में रखा सारा सामान व नकदी जल गई। आग बुझाते समय करीब आधा दर्जन लोग व दो पुलिसकर्मी झुलस गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


घटना कुसमरा थाना व कस्बा क्षेत्र की है। यहां कस्बा निवासी निमित शाक्य (22) की मैनपुरी रोड पर प्रॉविजन स्टोर की दुकान है। दुकान टीन के खोखे में बनाई गई है। बीती रात करीब एक बजे दुकान के अंदर से धुंआ निकल रहा था। वहीं पास में पुलिस पिकेट में तैनात पुलिसकर्मियों ने देखा तो मौके पर पहुंचे। 

आग लगने से कमर्शियल सिलिंडर फट गया

सिपाहियों ने दुकान मालिक को इसकी सूचना दी। सूचना पर दुकानदार भी पहुंच गया। तब तक दुकान के अदंर से आग की तेज लपटें निकलने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। पुलिस व मोहल्ले के लोगों ने आग बुझाने में जुट गए। इसी दौरान दुकान के अंदर रखा कमर्शियल सिलिंडर आग लगने से फट गया। 

सिलिंडर फटने से यह लोग झुलस गए

सिलिंडर फटने से दुकानदार निमित, सौरभ गुप्ता (28) निवासी कुसमरा, भईया लाल (30) निवासी विरतिया, थाना एलाऊ, ब्रजेश (60), हेड कांस्टेबल राजकिशोर व असलम झुलस गए व इनको चोट भी आ गई। दुकान में रखा सारा सामान व नकदी जल गई। दो घायलों का इलाज आगरा के निजी अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें