थाना क्षेत्र के ग्राम महरोली में एक हैंडपंप से तैलीय पदार्थ युक्त पानी निकलने की सूचना पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने पानी में कागज भिगोकर आग भी लगाई।
ग्राम महटोली निवासी उदयवीर के घर में चार इंच की बोरिंग में हैंडपंप लगा हुआ है। दो वर्ष पहले बोरिंग में सबमर्सिबल डाल रखी है। दो दिन से सबमर्सिबल चलाने पर पानी में तैलीय पदार्थ निकल रहा है। लोगों का कहना है कि जमीन के अंदर डीजल है। इसकी जानकारी होते ही उदयवीर के घर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ने लगी। कई ग्रामीणों ने पानी में कागज भिंगोकर जलाए। हांलाकि अभी तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी जांच के लिए गांव नहीं पहुंचा है।