जिले के चार केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा का हाईस्कूल और इंटर का मूल्यांकन चल रहा है। वहीं हाईस्कूल का लगभग 84 प्रतिशत मूल्यांकन पूर्ण हो गया है। उपनियंत्रक द्वारा हाईस्कूल का मूल्यांकन सोमवार को समाप्त हो जाएगा। वहीं इंटर के मूल्यांकन में अभी चार से पांच दिन और लगेंगे। मूल्यांकन केंद्र जीआईसी पर इंटर की 132692 कापियां चेक हो गई हैं। नर सिंह इंटर कालेज करहल में 138185 उत्तपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो गया है। वहीं क्रिश्चियन इंटर कालेज में हाईस्कूल की 101223 और नेशनल इंटर कालेज भोगांव में 110017 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण हो गया है। सह उपनियंत्रक योगेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को हाईस्कूल का मूल्यांकन पूर्ण हो जाएगा।
फोटो