सिखों के पांचवें गुरु अर्जुनदेव का शहीदी दिवस श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। नगर की पंजाबी कालोनी के गुरुद्वारे तथा भोगांव में सिंधी गली गुरुद्वारे में शबद कीर्तन के साथ हुए कार्यक्रम में सिख समुदाय के लोगों ने भाग लिया।
सोमवार सुबह से ही सिख समुदाय के लोगों ने पंजाबी कालोनी के गुरुद्वारे को आकर्षक ढंग से सजाया। अध्यक्ष हरवंश सिंह ने कहा लाहौर में जाकर अर्जुन देव ने लोगों की सहायता की थी। हम सभी को अर्जुन देव साहब के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके सिद्धांतों पर चलने की जरूरत है। महेंद्र सिंह, कल्यान सिंह, राजेश अरोरा, नरेंद्र कालरा, कुलदीप सिंह, राजेश छावड़ा, दिलीप सिंह, केहर सिंह, हरप्रीत सिंह, जनक सिंह, दीपक तनेजा, पंकज कोहली आदि मौजूद थे।
भोगांव गुरुद्वारे में शबद कीर्तन के साथ हुए कार्यक्रम में सतनाम सिंह, रघुवीर सलूजा, दलजीत सिंह, हरवंशलाल अरोरा, बंटी सलूजा, जीत सलूजा, शैलेंद्र लाल अरोरा, अमित अरोरा, सुमित अरोरा, कालू अरोरा, दलजीत कौर, प्रीतम सलूजा, हरप्रीत सलूजा आदि मौजूद थे।