फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर लगाया जाम

Fri, 13 May 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 क्षेत्र के ग्राम नगला अलाई के ग्रामीणों ने एक्सप्रेस वे बन जाने के बाद पुलिया का निर्माण कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को भी हाईवे का काम रोककर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही एडीएम सूर्यमणि लाल चंद्र मौके पर पहुंच गए। वहीं जिलेभर का फोर्स भी पहुंच गया। एमएलसी अरविंद प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को आश्वासन दिया तब कहीं जाकर लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन


आगरा-लखनऊ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के ग्राम नगला अलाई के सामने से गुजरा है। उसका निर्माण तो तकरीबन पूरा हो चुका है लेकिन अब तक पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया है। इससे ग्रामीणों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरे गांव पहुंचने के लिए ग्रामीणों को करीब दो किमी का रास्ता तय करके जाना पड़ता है। इसलिए वह समीप से पुलिया बनवाने की मांग कर रहे हैं। बीते दिन इसी मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और हाईवे का काम रुकवा दिया था। बाद में तहसीलदार के समझाने पर खोल दिया। इसके बाद भी प्रशासन ने उनकी मांग नहीं मानीं। इस पर शुक्रवार को ग्रामवासियों का आक्रोश और अधिक बढ़ गया। शुक्रवार अल सुबह से ही ग्रामीणाें ने एकजुट होकर हाइवे के काम को रोक कर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। सूचना मिलने पर अपर जिलाधिकारी मैनपुरी सूर्यमणि लाल चंद्र करहल पहुंच गए। उप जिलाधिकारी रामचंद्र यादव, सीओ व तीनों थानों के इंचार्जों के सहित पुलिस व पीएसी मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने ग्रामीणों को धरना प्रदर्शन समाप्त करने के लिए मनाने का भरसक प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। वे पहले अपनी मांग पूरी कराने के लिए आश्वासन मांगने लगे। अधिकारियों को एमएलसी अरविंद प्रताप सिंह यादव को बुलाया। सूचना पर एमएलसी यादव तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्राम अलाई के लोगों को समझाया और कहा कि एक्सप्रेस वे के निर्माण में बाधा उत्पन्न न करें। समय से न बन पाने पर हम सभी को परेशानी होगी। वह खुद विधायक निधि से आपके बताए स्थान पर पुलिया का निर्माण करा देंगे। ताकि आवागमन की समस्या खत्म हो जाए। एमएलसी के आश्वासन पर ग्रामवासियों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें