फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुदान अब पंजीकृत किसान के सीधे खाते में

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रदेश सरकार किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है। किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए किसान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। ताकि किसानों की समस्याओं का हल हो सके। किसानों को बिचौलियों से बचाकर बीजों, कृषि यंत्रों पर मिलने वाला अनुदान अब सीधे पंजीकरण के बाद खातों में पहुंचेगा। किसानों को समय से खाद, बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। सिंचाई के लिए पानी की समय से उपलब्धता पर विशेष जोर दिया गया है। यह जानकारी प्रभारी जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने किसान दिवस पर दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी किसान दिवस पर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लें और तत्काल प्रभावी कार्रवाई कर उनका निस्तारण कराए। किसी भी कृषक को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि किसानों को नई तकनीक से खेती करने के लिए कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से जागरूक कराया जाए। उन्होंने किसानों से कहा कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में गेहूं का बीज उपलब्ध है। बीज का मूल्य 3000 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर उपलब्ध है। जिस पर 2000 रुपये का अनुदान है। अनुदान धनराशि सीधे लाभार्थी किसान के खाते में भेजी जाएगी।
किसान दिवस के अवसर पर ओम प्रकाश निवासी हरदासपुर करहल ने विद्युत तार ठीक कराने, उदयवीर सिंह यादव निवासी महूटी ने विद्युत के जर्जर तार बदलवाने की मांग की। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी जेएन कुरील, उपनिदेशक कृषि यूबी सिंह गौतम, सहायक निबंधक सहकारी समिति उमाशंकर यादव, अधिशासी अभियंता नहर, विद्युत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें