फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में दिया लड़का-लड़की एक समान का संदेश

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के विभिन्न इंटर कालेजों में एनएसएस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ग्रामीणों को स्वास्थ्य, शिक्षा, साफ-सफाई आदि के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

आरसी इंटर कालेज में चल रहे एनएसएस शिविर के दूसरे दिन पर्यावरण सुरक्षा एवं जल संरक्षण से संबंधित रैली का आयोजन किया गया। शिविर का उपशिक्षा निदेशक आगरा मंडल ने निरीक्षण किया। एनएसएस प्रभारी कुसुम चौहान ने बताया कि रैली के बाद स्वयंसेवियों ने मंदिर परिसर की सफाई की। साथ ही नगला शिवलाल में हैंडपंप के पास नालियों का निर्माण किया। साथ ही लड़का-लड़की एक समान का संदेश दिया। इस मौके पर शिखा श्रीवास्तव, संगीता चौहान, डौली शर्मा, अदीब खान, खुशबू कुमारी, स्वाती मौजूद थे। वहीं राजकीय इंटर कालेज में छात्राओं ने नारी सुरक्षा पर रैली निकाली। रैली में ‘नारी अबला नहीं, सबला है’ के नारे लगाए। साथ ही घर-घर जाकर लड़कियों के जन्मदिन पर उत्सव मनाने की अपील की। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सुमन यादव ने कहा कि नारी महज उपभोग की वस्तु नहीं उसमें भी भावनाएं हैं। कार्यक्रम अधिकारी खुशबू पांडेय ने कहा कि यह नृत्य महज मनोरंजन नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना के लिए हैं। इस मौके पर देवेंद्र बाबू त्रिपाठी, सरोज यादव आदि मौजूद थे। सिलेटी सिंह किसान इंटर कालेज नगला भमी में शिविर के तीसरे दिन गांव गुराई की गलियों एवं सड़क की साफ-सफाई की। स्वयंसेवियों ने ग्रामीणों की महिलाओं को साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रशांत यादव, शोभाराम, भूपसिंह, हेमेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें