फोटो 10 करहल में बीडीओ को ज्ञापन देते पंचायत सचिव। संवाद
- फोटो : संवाद
मैनपुरी/करहल। ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शुक्रवार को पंचायत सचिवाें ने ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। मांगों को पूरा कराने के लिए संबंधित बीडीओ को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिए। ऑनलाइन हाजिरी का निर्णय वापस लेने की मांग की।करहल में ग्राम पंचायत सचिवों ने ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन कर बीडीओ रुक्मिणी वर्मा को ज्ञापन दिया। ऑनलाइन हाजिरी तथा मूल विभागीय दायित्वों के अलावा बिना कोई संसाधन उपलब्ध कराए अन्य विभागों के कार्य लिए जाने के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। गौरव कुमार, सुभाषचंद्र, योगेश कुमार, राम प्रकाश, नवीन कुमार, भुवनेश कुमार मौजूद रहे। किशनी ब्लॉक परिसर में पंचायत सचिवों ने बीडीओ नवनीत गाैतम को समन्वय समिति की अध्यक्ष कामना यादव के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया कि शुक्रवार से सभी सरकारी व्हाट्सएप ग्रुपों से सभी सचिव हट गए हैं। 10 दिसंबर से सभी सचिव अपने निजी वाहनों का प्रयोग बंद कर देंगे। 15 दिसंबर को सभी सचिव अपने डोंगल ब्लॉक पर जमा कर देंगे। ग्राम पंचायत का किसी प्रकार का कोई भुगतान नहीं किया जाएगा। एडीओ पंचायत मनोज प्रभाकर, एडीओ अनुज मिश्रा, पंचायत सचिव अनुज यादव, रामकिशोर यादव, योगेंद्र यादव नरेंद्र यादव मौजूद रहे।
-
आम आदमी के अटकेंगे जरूरी काम
बेवर। ब्लॉक परिसर में पंचायत सचिवों ने प्रदर्शन करके ऑनलाइन हाजिरी के निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की। बीडीओ को ज्ञापन देकर कहा कि सरकार उनकी मांग को नजर अंदाज कर रही है। इससे आम आदमी के जरूरी काम भी अटक जाएंगे। सुरेंद्र सिंह गौर, मनोज गुप्ता, विजय लक्ष्मी, नीरज यादव, योगेंद्र कर्दम मौजूद रहे। संवाद
फोटो 10 करहल में बीडीओ को ज्ञापन देते पंचायत सचिव। संवाद- फोटो : संवाद