फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदा प्रेमी: 'तू मेरी न हो सकी तो किसी की न होने दूंगा', मिलने को बुलाया और दी ऐसी मौत; देखकर कांप गए घरवाले

Tue, 08 Aug 2023 05:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में प्रेमिका के शादी करने से मना करने पर प्रेमी दरिंदा बन गया। उसे मिलने के लिए बुलाया। कहा कि 'तू मेरी न हो सकी तो किसी की न होने दूंगा'। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
Mainpuri News: मौके पर जांच करती पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में प्रेमिका घरवालों के खिलाफ साथ भागने के लिए राजी नहीं हुई तो प्रेमी ने उसका गला घोंट दिया। शव को उसी के घर के बरामदे में पड़ी चारपाई पर फेंककर फरार हो गया। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए उठाया। पहले तो उसने पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश की। लेकिन, थोड़ी ही कड़ाई पर वह टूट गया। घटना के बारे में सबकुछ बता दिया।      

विज्ञापन


घटना किशनी थाना क्षेत्र के फतेहपुर भदोही गांव की है। गांव निवासी बदन सिंह की पुत्री कल्पना का शव 26 जुलाई की सुबह घर के बरामदे में चारपाई पर पड़ा मिला था। गले में फंदा कसने के निशान थे। इस हत्याकांड में परिजन की ओर से थाना क्षेत्र के लुकटपुर गांव निवासी अनिल तिवारी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में कहा कि वह कल्पना पर शादी करने का दबाव बना रहा था। बेटी ने इन्कार करने पर हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई।

यह भी पढ़ेंः- School Closed: आठ अगस्त को बंद रहेंगे CBSE, ICSE सहित सभी स्कूल, जल्द पहुंचेगा मैसेज; जानें क्या है वजह

विज्ञापन
Trending Videos

जांच में मिले साक्ष्य और शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। थोड़ी कड़ाई करने पर आरोपी टूट गया और सच बता दिया। पुलिस ने सोमवार को हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा किया। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि अजय सिंह चौहान उर्फ बीटू निवासी लालपुर सकरावा, सौंरिख थाना, जिला-कन्नौज, करीब सात माह से कल्पना से प्रेम करता था। दोनों के बीच शादी तक की बातें होने लगीं थीं। 

यह भी पढ़ेंः- नौकर ने की दरोगा दिनेश की हत्या: बोला- बेटी की फीस भरनी थी, सैलरी मांगी तो कर दी मेरी बेइज्जती; इसलिए मार दिया
 

इसी बीच उसे पता चला कि घरवालों ने कल्पना की शादी कहीं और तय कर दी है। इसके बाद की वह कल्पना पर घर से भागने का दबाव बनाने लगा। कल्पना ने मना कर दिया। वह अजय को नजरअंदाज करने लगी। इसी बौखलाहट में अजय ने 25 जुलाई की रात गांव पहुंचा। उसने कल्पना को मिलने के लिए घर के बाहर बुलाया। इसके बाद उसने मोबाइल की डाटा केबल से कल्पना का गला घोंट दिया। इससे उसकी मौत हो गई। 

यह भी पढ़ेंः- सेहत की बात: बीमारी के हिसाब से फल खाएं, दोगुनी गति से रोग दूर भगाएं; जानें डॉक्टर की सलाह

 

कॉल डिटेल से सामने आया आरोपी का चेहरा

कल्पना के मोबाइल की कॉल डिटेल ने उसकी हत्या का राज खोल दिया। वहीं असली आरोपी का चेहरा भी सबके सामने ला दिया। घटना के दिन से ही मृतका का मोबाइल गायब था। मोबाइल हाथ लगते ही पुलिस को सभी सवालों के जवाब भी मिल गए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त डाटा केबल भी बरामद कर ली है।

यह भी पढ़ेंः- IBPS RRB PO Exam 2023: परीक्षा में सर्वर हैक, बाहर से ऑपरेट किए जा रहे कंप्यूटर; परीक्षार्थियों ने किया हंगामा
 

जनपद कन्नौज के थाना सौंरिख क्षेत्र के गांव लालपुर सकरावा अजय चौहान इस बात को जानता था कि अगर कल्पना का मोबाइल किसी के हाथ लग गया तो उसका राज खुलते देर नहीं लगेगी। इसलिए हत्या करने के बाद वह कल्पना का मोबाइल भी अपने साथ लेकर चला गया था। लेकिन, वह शायद नहीं जानता था कि पुलिस अब हाईटेक हो चुकी है। 

यह भी पढ़ेंः- सेहत की बात: हृदय रोग में नींद का अहम रोल, जानें डॉक्टर कितने घंटे सोने की देते हैं सलाह; अधिक सोना भी खतरनाक

 

कल्पना के मोबाइल की कॉल डिटेल ने अजय चौहान से होने वाली बातचीत के साथ ही पुलिस के सभी सवालों के जवाब दे दिए। पुलिस भांप चुकी थी कि घरवालों ने जिन लोगों को नामजद किया है। वह असली कातिल नहीं है। वहीं परिजन के आरोप हत्याकांड की पृष्ठभूमि से मेल भी नहीं खा रहे थे। 

यह भी पढ़ेंः- भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया को दो साल की सजा: विपक्षी बोले- राहुल गांधी की तरह तुरंत रद्द हो संसद सदस्यता
 
विज्ञापन

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस का काम अपराधी को सजा दिलाना और निर्दोष को न्याय दिलाना है। इस तरह के सही खुलासे जनता में पुलिस के विश्वास को स्थापित करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें