फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: खेत पर जा रही बालिका को कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

Mon, 06 Jul 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 38 मृतक सरस्वती - फोटो : निरीक्षण के दौरान विभागीय बाबू से पूछताछ करती, महापौर। संवाद
विज्ञापन
घिरोर। थाना क्षेत्र के एक गांव में सुबह खेतों पर जा रही युवती और महिला के पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को सीएचसी गोधना ले गए जहां से उन्हें गंभीर अवस्था में सैफई रेफर कर दिया। जहां युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव लपगवा निवासी स्व. जितेंद्र की 16 वर्षीय पुत्री सरस्वती के साथ गांव की सुदामा देवी सोमवार सुबह लगभग साढ़े 7 बजे खेतों पर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने उनको टक्कर मार दी, जिससे युवती और महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को आनन फानन में सीएचसी गोधना ले गए, जहां से उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। वहीं युवती की उपचार के दौरान मौत गई। थाना औंछा क्षेत्र के गांव देवपुरा निवासी नाना गिरंद सिंह ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें