फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योंति। थाना औंछा क्षेत्र सोमवार शाम ब्रह्मदेव मंदिर के पास एक खेत में लगी कंटीले तारों की बाड़ में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर कस्बा ज्योंती के रहने वाले मजदूर की मौत हो गई। जानकारी होने के बाद रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। बताया कि 22 जुलाई को मजदूर की पुत्री की बरात आनी है। बेटी की शादी वाले घर में अब मातम छा गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

औंछा क्षेत्र के कस्बा ज्योंती निवासी 42 वर्षीय नरसिंह पाल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। सोमवार सुबह वह किसी के खेत पर मजदूरी करने गए थे। वहां ब्रह्मदेव मंदिर के पास एक खेत में लगी कंटीले तारों की बाड़ में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आकर नरसिंह पाल की मौत हो गई। शाम करीब चार बजे जानकारी परिजन को हुई तो सभी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। बताया कि 22 जुलाई को नरसिंह की पुत्री की बरात आनी है।
घर में शादी की तैयारियों के बीच मजदूर की मौत से परिजन बेहद दुखी हैं। घर में मातम छा गया है। उधर, पुलिस ने मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें