फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: साहब! मैंने उस लड़के से शादी की तो उसकी प्रेमिका मर जाएगी और...बात सुनकर पुलिस भी शर्म से हुई पानी-पानी

Thu, 08 Jun 2023 02:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में युवती थाने पहुंची। कहा कि साहब! मैंने उस लड़के से शादी की तो उसकी प्रेमिका मर जाएगी। उसकी बात सुनकर पुलिस भी हैरान गई।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवती थाने पहुंची। एसओ के सामने हाथ जोड़कर अपनी शादी रुकवाने की बात कहने लगी। उसने कहा कि उसके चाचा जबरन उसकी शादी कराना चाहते हैं। कहा कि यदि मैंने उस लड़के से शादी कर ली तो उसकी प्रेमिका मर जाएगी। युवती की बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

चाचा जबरन कराना चाहते शादी 

मामला कुरावली थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक युवती बुधवार की शाम थाने पहुंची। एसओ विनोद कुमार से कहा कि उसके चाचा जबरन उसकी शादी करना चाहते हैं। बताया कि वह एक महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसके पिता दिल्ली में रह कर मजदूरी करते हैं। वह अभी और पढ़ना चाहती है, अभी शादी करने का कोई इरादा नहीं है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण

मौका मिला तो आ गई थाने

बताया कि चाचा वीरपाल ने 30 जून को उसकी शादी भी तय कर दी है। उसे घर से आज निकलने का मौका मिला तो उसने थाने आकर शिकायत की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक ने महिला सेल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं युवती को आश्वासन दिया है कि उसकी मर्जी के बिना कोई शादी नहीं करा सकता।

यह भी पढ़ेंः- सुबह उठकर सीधे थाने पहुंची सास: बोली-साहब! मेरे पैर नहीं छूती बीटेक पास बहू, बात सुनकर पुलिस

लड़के की प्रेमिका कर लेगी खुदकुशी

महिला कांस्टेबल ने जब युवती से बातचीत की तो एक और बात सामने आई। युवती ने बताया कि जिस युवक से शादी तय हुई है। उसकी एक प्रेमिका है। वह मोबाइल पर हुई बातचीत के दौरान कह रहा था कि अगर तुमने शादी कर ली, तो उसकी प्रेमिका खुदकुशी कर लेगी। ऐसे में युवती भला दूसरी लड़की का जीवन बर्बाद कैसे कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें