फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री की उपासना से दूर होता जीवन का अंधेरा

Thu, 01 Dec 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
गायत्री की उपासना से दूर होता जीवन का अंधेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्टेशन रोड स्थित गायत्री मंदिर में दूसरे दिन नौ कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें भक्तों ने आहुतियां दीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सुबह नौ कुंडीय महायज्ञ का आयोजन हुआ। इस दौरान बच्चों के नामकरण संस्कार, विद्या संस्कार और भक्तों ने गुरु दीक्षा ली। कायमगंज से आई टोली प्रमुख दीनदयाल ने बताया कि गायत्री महाशक्ति है। गायत्री मंत्र के जप से हर कष्ट का निवारण होता है। मनुष्य कभी भी अपने आप को किसी भी समस्या और परेशानी में होने पर गायत्री मंत्र का जाप करे तो समस्या दूर हो जाती है। साथ ही कहा कि घर में यज्ञ करने से वातावरण शुद्ध होता है तथा नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती।
शाम पांच बजे विराट दीप यज्ञ का आयोजन हुआ। इसमें साधना गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर दीप यज्ञ में भाग लिया। टोली प्रमुख ने कहा कि दीपक का महत्व हमारे जीवन में अधिक है। जिस प्रकार घर में दीपक जलाने से रोशनी होती है। उसी प्रकार गायत्री की उपासना करने से जीवन का अंधकार दूर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर चेयरमैन साधना गुप्ता, विमला सक्सेना, नीलम श्रीवास्तव, शकुंतला देवी, वरुण शर्मा, अनीता सक्सेना, ज्योति, अवधेश प्रधान, योगेंद्र चौहान, प्रगति सक्सेना, राकेश शाक्य, अरुण कुशवाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें