गायत्री महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
स्टेशन रोड स्थित गायत्री मंदिर में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ किया गया। इसमें नामकरण, संस्कार, विधा संस्कार कार्यक्रम भी किया गया। यज्ञ के अंतिम दिन भारी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।
टोली प्रमुख दीन दयाल ने कहा कि मनुष्य और यज्ञ दो भाई हैं। मनुष्य बिना यज्ञ के नहीं रह सकता। यज्ञ उतना ही मनुष्य के जीवन में आवश्यक है जितना सांस लेना। कलयुग में निरंतर पाप बढ़ते जा रहे हैं। मनुष्य लालची होता जा रहा है। भीड़ के चलते तीन पालियों में यज्ञ कराया गया। यज्ञ के बाद भंडारा का आयोजन हुआ। इस दौरान सभी भक्तों ने प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर सदर विधायक राजकुमार यादव, विमला सक्सेना, नीलम श्रीवास्तव, निकेतन गुप्ता, गौरव गुप्ता, प्रिया गुप्ता, उमेश सक्सेना, कल्पना, अवधेश प्रधान, महेंद्र चौहान, प्रगति सक्सेना, पुराति सक्सेना, राकेश शाक्य, शंभू, कुशाग्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।