फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दौड़ में गौरी और गोला फेंक में अनामिका ने मारी बाजी

Sun, 07 Dec 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 23 पुरस्कार के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी। स्रोत विभाग - फोटो : फाइलफोटो
विज्ञापन
मैनपुरी। नेहरु युवा केंद्र के माई युवा भारत कार्यक्रम के तहत कुसमरा क्षेत्र के गांव मकियानी स्थित एसडीएस आदर्श पब्लिक स्कूल में रविवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 200 मीटर दौड़ में गौरी और गोला फेंक में अनामिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में गुंजन ने द्वितीय और खुशबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में गौरी दूसरे और सौम्या तीसरे स्थान पर रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता में कोमल, अनामिका, सोनम, पार्वती, शिवानी, सौम्या और सृष्टि की टीम पहले स्थान पर रहीं।
बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में प्रवेश प्रथम, अमित द्वितीय और अनिकेत तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में प्रशांत ने पहला, कमलकांत ने दूसरा और कृष्णा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल में मकियानी की टीम ने भवानीपुर की टीम को हराया।
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबधक रुद्रप्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। समापन कार्यक्रम पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख किशनी राहुल राठौर और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजयुमो गौतम चौहान ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान अखिलेश शर्मा, निक्की चौहान, राहुल भदौरिया, उदय प्रताप, अविनाश चौहान, सोनू चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें