कुचेला सीएचसी क्षेत्र ग्राम रठेरा में चिकनपॉक्स की चपेट में आकर लगभग दो दर्जन से अधिक बच्चे और बड़े बीमार पड़े हैं। वहीं अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम टीकाकरण करने नहीं पहुंची है। इसके चलते ग्रामीण झाड़फूंक या झोलाछाप का सहारा ले रहे हैं। वहीं ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति आक्रोश भी है।
ग्राम रठेरा में चिकनपॉक्स के चलते गांव के लगभग बड़े से छोटे एक दर्जन से अधिक लोग बीमार पड़े हैं। कई घरों में तो एक से अधिक बड़े और बच्चे बीमारी की चपेट में हैं। जिससे ग्रामीण दहशत में है। रठेरा निवासी अंजू, भानू प्रताप सिंह, प्रिंस, प्रिया, अविका, पीके सहित लगभग एक दर्जन से अधिक लोग चेचक के भयंकर प्रकोप से ग्रस्त हैं। ग्रामीण इसे दैवी प्रकोप भी मान रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य तैनात डाक्टरों के न आने से लोगों को झोलाछापों से उपचार कराने को मजबूर है। ग्रामीण राकेश प्रताप सिंह, रामराज सिंह, अलकेश सिंह, अभिषेक यादव, वीरेश शर्मा, संदीप, राजेश यादव, धीरेंद्र यादव, यादवेंद्र यादव आदि ने प्रभारी चिकित्साधिकारी कुचेला से मांग की है गांव में टीम भेजकर पीड़ितों को उपचार दिया जाए।
उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। अब जानकारी मिली है। सोमवार को गांव में चिकित्सकों की टीम भेजकर परीक्षण कराकर उपचार कराया जाएगा। यदि कोई बच्चा गंभीर होगा तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज किया जाएगा।
-डा. प्रदीप कुमार यादव, प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी कुचेला