फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाम ऑयल से भरा टैंकर खड्ढ में गिरा

Sat, 06 Aug 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
पाम ऑयल से भरा टैंकर खड्ढ में गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पाम ऑयल से भरा टैंकर खड्ढ में पलट गया। इसके बाद ग्रामीण उसमें भरा पाम आयल को लूटने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस भी ग्रामीणों के सामने मूकदर्शक बनी तमाशा देखती रही। करीब पांच घंटे तक चली इस लूट के बाद टैंकर खाली हो गया। इस दौरान एक वृद्धा भी घायल हो गई। थाना पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जयपुर के दादरी का रहने वाला नेमीचंद्र गुर्जर गुजरात से पाम आयल का टैंकर लेकर थाना दन्नाहार क्षेत्र स्थित अनिल राठौर की मूंगफली मिल आ रहा था। शुक्रवार सुबह जब मैनपुरी-सिरसागंज मार्ग मिल के पास मुड़ा तभी अनियंत्रित होकर खड्ढ में पलट गया। सुबह साढ़े छह बजे हुए इस हादसे के बाद मौके पर ग्राम बदनपुर, नगरिया, रामनगर, छकरपुर और रुस्तमपुर के सैकड़ों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण बाल्टियों में पाम ऑयल भरकर घरों की ओर दौडने लगे। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन ग्रामीणों की तादाद देखकर विरोध करने की हिम्मत न जुटा सकी। पुलिस के सामने ही ग्रामीण पाम आयल भरते रहे और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। इस दौरान एक वृद्धा सोनकली निवासी गांव नगरिया घायल हो गई। जिसे थाना पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।  

मिलावटखोरी की भी चर्चा
ग्रामीणों का कहना था कि कोतवाली क्षेत्र के ज्योंति तिराहा निवासी व्यापारी अनिल पाम ऑयल से मिलावट का काम करता है। दन्नाहार क्षेत्र स्थित मिल में महीने में करीब तीन टैंकर आते हैं। वहां से ज्योंति तिराहा स्थित आवास में लगे स्पेलर पर मिलावट का काम किया जाता है। दो बर्ष पूर्व छापामार कार्रवाई के दौरान व्यापारी के यहां मिलावटखोरी का माल भी पकड़ा जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें