दन्नाहार। गांव मझपुरा निवासी पीड़ित ने करीब 68 लाख रुपये देकर फिलिंग स्टेशन का सौदा किया। एक माह तक पंप भी चलाया, मगर बाद में विक्रेता मुकर गया और तीसरे से सौदा तय कर दिया। दन्नाहार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित यतींद्र कुमार ने बताया कि आरोपी चंद्रमणि यादव निवासी नगला सभा से संतोष फिलिंग स्टेशन खरीदने के लिए सौदा किया था। रुपये देने के बाद अस्थाई मालिकाना तौर पर वह पेट्रोल पंप का संचालन करने लगा। इस बीच चंद्रमणि ने तीसरे व्यक्ति से सौदा कर लिया। आरोपी ने 83.84 लाख रुपये की रकम एक माह में लौटने की बात कही। करीब साढ़े छह लाख रुपये देने के बाद शेष रुपये आरोपी नहीं दे रहे हैं। पिटाई भी की और झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।