फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस परीक्षा को चार सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त

Sat, 28 Mar 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में 29 मार्च को होनी वाली पीसीएस परीक्षा की तैयारियों से संबंध बैठक का आयोजन हुआ। इसमें एडीएम व नोडल अधिकारी डाक्टर चंद्र भूषण ने कहा कि जिले में पीसीएस परीक्षा 29 मार्च को 10 परीक्षा केंद्रो पर होगी। इसमें 4200 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।  परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए चार सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों  पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगाया गया है।  किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, कलकुलेटर डिजीटल घड़ी, माचिस आदि साथ ले जाना प्रतिबंधित होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा को संपन्न कराने में सबसे अह्म भूमिका कक्ष निरीक्षकों की होती है। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि वह परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार सभी व्यवस्थायें पूर्ण कर लें। यदि स्टाफ की कमी है तो डीआईओएस द्वारा स्टाफ उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह परीक्षार्थियों मोबाइल, बैग आदि जमा करने हेतु उचित व्यवस्था करें। परीक्षार्थियो को सामान जमा करने पर टोकन उपलब्ध कराए जाएं। केंद्र व्यवस्थापक सीटिंग प्लान आयोग के मानको के अनुसार ही बनाए।
उन्होने कहा कि केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा के दिन समय से अपने केंद्रों पर पहुंच जाएं। संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा उन्हें प्रश्नपत्र उपलब्ध कराएं जाएंगे। जिन्हे स्वयं केंद्र व्यवस्थापकों द्वारा  प्राप्त किया जाएगा। वहीं प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर से कहा कि उत्तर पुस्तिकाएं उसी दिन स्पीड पोस्ट से आयेाग जाएंगी। इसलिए वे डाकघर समय से खुलवाएं और समस्त व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित करें। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ, उप जिलाधिकारी सदर, भोगांव क्रमश: सत्य नरायन यादव, गजेन्द्र कुमार, पीके जैन, अभय पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी विवेक बाजपेई सहित सभी केंद्र व्यवस्थापक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें