फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन बनाने को तीसरे दिन भी यातायात रहा बंद

Tue, 06 Sep 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
यातायात बंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रेलवे समपार 3बी किमी, मैनपुरी-करहल फोरलेन चौड़ीकरण तथा आपात मरम्मत के लिए तीसरे दिन भी बंद रहा। रविवार से करहल रोड पर नगला जुला के पास रेलवे क्रासिंग पर यातायात बंद कर दिया गया है। यातायात बंद होने से वाहनों को दूसरे मार्गों से निकाला जा रहा है। 
विज्ञापन

मैनपुरी-इटावा मार्ग पर नगला जुला के पास पुरानी रेलवे क्रासिंग काफी संकरी है। फोरलेन मार्ग बनाए जाने के कारण रेलवे विभाग ने क्रासिंग को चौड़ा करने तथा सड़क को चौड़ा करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने काम शुरू कर दिया है। चार सितंबर से रेलवे क्रासिंग के पास यातायात बंद कर रेलवे और लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने काम शुरू कर दिया है। सुबह आठ बजे से यातायात बंद करके रूट डायवर्जन का वाहनों को दूसरे रास्तों से होकर तीसरे दिन भी गुजारा गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें