फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

121 लोगों की मौतों से भी नहीं लिया सबक: साकार हरि बाबा के आश्रम पर लगातार पहुंच रहे अनुयायी, टेक रहे माथा

Thu, 04 Jul 2024 06:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

121 लोगों की मौतों से भी लोगों ने सबक नहीं लिया। साकार हरि बाबा के आश्रम पर अनुयायी लगातार पहुंच रहे हैं। माथा टेक रहे हैं। 
विज्ञापन
साकार हरि बाबा के आश्रम पर माथा टेकती महिला अनुयायी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हाथरस के सिकंदराराऊ में सत्संग में भगदड़ के बाद 121 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद एक तरफ लोगों में बाबा साकार हरि के प्रति आक्रोश है। वहीं दूसरी तरफ बाबा के भक्त उनका पक्ष ले रहे हैं। वह लगातार बाबा के आश्रम में पहुंच रहे हैं।  

विज्ञापन


बाबा इस समय मैनपुरी जिले के बिछवां स्थित आश्रम में बताए जा रहे हैं। गुरुवार को भक्त उनके आश्रम के सामन पहुंच गए। यहां हंगामा करने लगे। पुलिस उन्हें समझाने की कोशिश कर रही है। इस पर भी मानने को तैयार नहीं थे। 



वहीं गुरुवार दोपहर बाद भी अनुयायी आश्रम पर पहुंचते रहे। हालांकि उन्हें आश्रम में प्रवेश नहीं दिया गया। लेकिन वह आश्रम के गेट पर माथा टेकते रहे। कुछ देर वहां रुके, फिर वहां से चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें