फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गुरुवार को साल के अंतिम दिन आसमान में देर तक कोहरे की परत छाई रही। घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थाम दी। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। सुबह 10 बजे तक लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह दस बजे तक घने कोहरे की परत छाई रही। घने कोहरे के कारण सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा। पांच मीटर की दूरी का भी नजर नहीं आने के चलते वाहन चालक लाइट जलाकर धीरे-धीरे वाहन चलाते नजर आए। कोहरे के कारण लखनऊ, कानुपर, आगरा, दिल्ली आदि से आने वाली बसें एक से दो घंटे विलंब से पहुंची। अचानक कोहरे से स्कूली बच्चों को भी परेशानी हुई।  कोहरे की घनी परत के चलते सुबह नौ बजे तक अंधकार सा छाया रहा। रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड, जिला अस्पताल के अलावा जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आए। सरकारी कार्यालयों में भी कोहरे का असर साफ नजर आया। कई अधिकारी, कर्मचारी विलंब से कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें