फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसी मौत: बिजली गिरने से बच्ची सहित पांच लोगों की मौत, घरों में मची चीख पुकार

Wed, 10 Jul 2024 11:40 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में बिजली गिरने से बच्ची सहित पांच लोगों की मौत हो गई। घटनाएं एलाऊ, बेवर, भोगांव थाना क्षेत्रों में हुईं। घटना के बाद से घरों में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
आकाशीय बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बारिश के बीच बिजली के कहर ने बुधवार को एक बच्ची सहित पांच लोगों की जान ले ली। थाना एलाऊ में एक, बेवर में तीन और भोगांव में एक किसान की मौत हो गई। बिजली गिरने से हुई घटनाओं के बाद मृतकों के घर में चीख पुकार मची है।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह तड़के अचानक तेज बारिश ने माहौल बदल दिया। बारिश तो कुछ देर बाद थम गई लेकिन बारिश के कहर ने कई लोगों की जान ले ली। थाना बेवर क्षेत्र के गांव नगला पैठ में चारू पुत्री दीप चंद्र (22) बारिश से बचने के लिए मंदिर पर बैठी थी। तभी बिजली गिरने से मौत हो गई। 

कस्बा निवासी अंश उर्फ मोनू शाक्य (22) पिता के साथ छत पर मूंगफली इकट्ठा कर रहा था। तभी बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। उत्तरी काजीटोला निवासी सुनील कुमार की भी बिजली गिरने से मौत हो गई। 
विज्ञापन


थाना भोगांव क्षेत्र के गांव निजामपुर में खेत पर मूंगफली उखाड़ने गए कमल (22) पुत्र अखिलेश कुमार पर बिजली गिर गई। 

वहीं थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव सिंहपुर में किसान श्रीकृष्ण जाटव (60) पर बिजली गिर गई। अलग अलग स्थानों पर कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। हादसों के बाद मृतकों के घरों में चीख पुकार मची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें