फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच संविदाकर्मी आज से बैठेंगे भूख हड़ताल पर

Sun, 18 Sep 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
धरना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
संविदा चिकित्सक और कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को भी जारी रही। छह सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार और धरना तो चल ही रहा है। वहीं सोमवार से पांच संविदा कर्मी भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस संबंध में सीएमओ को ज्ञापन सौंपा है। 
विज्ञापन


रविवार को भी संविदा कर्मचारियाें का धरना जारी रहा। इस संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ केके शर्मा को ज्ञापन सौंपा। कहा कि संगठन के प्रदेश आहवान पर छह सितंबर से जायज मांगों के संबंध में जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल व धरना प्रदर्शन कर रहा है। इसी क्रम में जिला इकाई के पांच पदाधिकारी 24 घंटे के लिए क्रमवार सुबह 10 बजे से दूसरे दिन तक सोमवार से भूख हड़ताल पर बैठेंगे। भूख हड़ताल पर बैठने वालों में जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार शाक्य, सदस्य ज्योति शाक्या, अभय चौहान, डा. सुमन राजपूत आदि शामिल हैं। कर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक आंदोलन जारी रखेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें