फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से एक युवक की मौत

Sun, 18 Sep 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
भर्ती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले में डेंगू के रोगियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। रविवार को गांव नौनेेर निवासी एक युवक की डेंगू से मौत हो गई। दो दिन पहले एक वृद्ध की मौत हुई थी। बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। 
विज्ञापन

गांव नौनेर निवासी विपिन तिवारी (40) पुत्र नंदकिशोर को और उनके परिवार के सदस्यों को कुछ दिन से बुखार आ रहा था। बुखार के साथ ही विपिन तिवारी के सिर में तेज दर्द, आंखें लाल और सांस फूलने लगी। परिवारीजनों ने प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने आगरा ले जाने को कहा। वहां प्राइवेट चिकित्सक ने जांच कराई। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। उपचार के दौरान रविवार सुबह विपिन की मौत हो गई। विपिन एलआईसी में एजेंट का कार्य करती थी। वहीं बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम जासमई निवासी जवाहर सिंह (65) को बुखार आने पर दो दिन पूर्व कुसमरा के सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डेंगू की पुष्टि हुई। डेंगू की खबर सुन परिवारीजन उन्हें सैफई उपचार के लिए ले गए। सैफई में उपचार के रविवार को इनकी मौत हो गई। मलिक मील में 13 लोग डेंगू से पीड़ित निकल चुके हैं। जिले के छह लोगों की डेंगू से पीड़ित होने पर मौत हो चकी है। इसके बाद भी विभाग और नगरपालिका कागजों में फॉगिंग करा है। 

किसी भी गांव में बुखार के ज्यादा मरीज हों तो जानकारी दें। सीएचसी, पीएचसी पर पर्याप्त मात्रा मे दवाएं उपलब्ध हैं। साथ ही एसडीएम से अपने क्षेत्र में जानकारी लेने को कहा है। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति सीएमओ के मोबाइल नंबर 8005198680 पर जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चंद्रपाल सिंह, डीएम

 
हर बुखार डेंगू नहीं होता। जिला अस्पताल में वायरल फीवर और डेंगू के उपचार की पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं। 
- डा. केके शर्मा, सीएमओ  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें