फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जमीन विवाद में दो पक्षों में फायरिंग और पथराव

Mon, 14 Sep 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला भगी में न्यायालय में विचाराधीन जमीन के टुकड़े पर वर्चस्व कायम करने की होड़ में दो पक्ष के लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। फायरिंग के साथ ही पथराव हुआ। पुलिस टीम पर भी आक्रोशित लोगों ने हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों ने दीवार की आड़ में छिप गए। पुलिस बल पहुंचने के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका। 25 नामजद सहित 75 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कुर्रा थाने में तैनात उपनिरीक्षक इंदल सिंह ने बताया कि 11 सितंबर को डायल 112 पर झगड़े की सूचना मिली। टीम के साथ गांव नगला भगी के लिए रवाना हो गए। उनके साथ कोबरा मोबाइल की टीम भी पहुंच गई। एक पक्ष के सत्यभान, मुकेश, जयदीप, विवेक, विकास, सरबजीत, इंद्रजीत, आदेश, शिव प्रताप, सुधीश, सौरव, अंकित, अभय प्रताप, कैलाश दूसरे पक्ष के अर्दमन, अरविंद, कपिल, रिषभ, रामसजीवन, जितेंद्र, सुनील, राजकुमार, रोहित, विपिन, शिंभू दयाल सहित 40-50 लोग असलहों से फायरिंग और पथराव कर रहे थे। दोनों पक्ष के बीच मारपीट हो रही थी। झगड़ा रोकने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया। उन्होंने उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विक्रांत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस बल देख कर हमलावर भाग गए।
विज्ञापन



-
दो पक्ष के बीच झगड़े की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। 25 नामजद सहित 72 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस नामजद व अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


अजय कुमार सिंह चौहान, सीओ करहल।
ये सवाल हो रहे खड़े....

दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष के साथ फायरिंग व पथराव हुआ। इसका पुलिस के पास कोई साक्ष्य क्यों नहीं है।

पुलिसकर्मी घटना के समय मौजूद थे। उन्होंने कोई वीडियो या फोटो मोबाइल से क्यों नहीं लिए।
75 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई लेकिन तीन दिन में एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई।

पथराव के दौरान दोनों पक्ष के किसी भी व्यक्ति को चोट आने की पुष्टि भी नहीं हुई है।
किसी भी पक्ष की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर क्यों नहीं दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें