फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Mon, 14 Sep 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला गाडीवान के रहने वाले एक युवक को तमंचे और कारतूस सहित गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को न्यायालय में पेश किया है। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि देवी रोड स्थित औंछा बाईपास तिराहे के पास एक संदिग्ध युवक मौजूद है, जिसके पास असलहा है। दरोगा ने घेराबंदी कर युवक को हिरासत में लिया तो वह सकपका गया। तलाशी के दौरान उसकी कमर से एक 315 बोर का तमंचा और कारतूस मिले। पूछताछ में अपना नाम आकाश निवासी मोहल्ला गाडीवान बनाया। जब अवैध असलहा रखने के बारे में पूछा गया तो सामने आया है कि युवक को दोस्तों के बीच रौब झाड़ने और असलहा रखने का शौक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें