मैनपुरी। उमस भरी गर्मी के बीच शुक्रवार को बिजली लोगों को परेशान करती रही। पावर हाउस उपकेंद्र क्षेत्र में फाॅल्ट और ओवरलोडिंग के कारण ट्रिपिंग ने समस्या बढ़ाए रखी। हालांकि विभागीय टीमों द्वारा मरम्मत भी कराई गई लेकिन कुछ स्थानों पर देर तक बिजली गुल रहने से परेशानी हुई।
बृहस्पतिवार की रात लगभग 10:30 बजे आग लगने की सूचना पर 11केवी लालपुर फीडर को बंद किया गया था। मरम्मत के बाद रात 11:30 बजे आपूर्ति को सुचारु कराया गया। रात भर बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सुचारु रूप से चली। शुक्रवार को तड़के लगभग 3:40 बजे टाउन-3 फीडर पर फाल्ट के कारण बिजली गुल हो गई। सुबह लगभग नौ बजे सप्लाई चालू कराई जा सकी।
सुबह मोहल्ला छपट्टी में 630केवी क्षमता के ट्रांसफाॅर्मर में फाॅल्ट के कारण दिनभर उससे जुड़े लगभग 200 घरों की सप्लाई प्रभावित रही। सिविल लाइन बिजलीघर से जुड़े मोहल्ला मिश्राना में बृहस्पतिवार रात लगभग दो बजे सप्लाई केबल में आग लगने से काॅलोनी की बिजली ठप हो गई। बिजली की समस्या से जहां लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा