फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पुलिस बहरी है साहब': एसपी कार्यालय आत्मदाह करने पहुंचा पिता, चीखों ने चीरा कलेजा, बोला- हुई है बेटे की हत्या

Tue, 03 Dec 2024 04:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र में जिस युवक का शव बबूल के पेड़ पर लटका मिला, परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस से शिकायत की, तो उनकी सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने जबरन शव का अंतिम संस्कार करा दिया।
 
विज्ञापन
आत्मदाह करने पहुंचा परिवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने से आहत परिवार के लोग एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। 
विज्ञापन




 
Trending Videos

मामला थाना कुर्रा क्षेत्र के उदनाटांडा गांव का है। यहां 16 नवंबर को एक युवक का शव बबूल के पेड़ पर लटका मिला था। परिजनों ने ये देखा तो उनके होश उड़ गए। परिवार के लोगों ने गांव के ही कुछ लोगों पर युवक की हत्या कर पेड़ पर लाश लटकाने का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस से शिकायत भी की गई, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। 

 

मृतक के पिता शिशुपाल ने बताया कि गांव के ही नामजद लोग बेटे को घर से बुलाकर ले गए थे। उसकी हत्या कर दी। उसके शरीर की कई हड्डियां भी टूटीं हुईं थी। थानाध्यक्ष कुर्रा कई दिनों तक आश्वासन देते रहे कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इतना ही नहीं कुर्रा पुलिस ने शव का जबरन अंतिम संस्कार भी करा दिया। 
विज्ञापन

पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने से आहत शिशुपाल मंगलवार को परिवार सहित एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के साथ अपने ऊपर भी पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचा लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें