मैनपुरी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति का तेरहवीं संस्कार भी नहीं हुआ था कि उसके सगे भाई ने अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। यह वारदात उसने नशे में धुत होने के बाद की। पीड़िता चीखती रही लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। कोतवाली में शिकायत दर्ज न होने के बाद न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।