फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मोही पिता: दो साल के मासूम को छत से फेंका, सड़क पर गिरते ही टूट गई गर्दन; इसलिए नहीं बेटे की मौत का दुख

Sat, 16 Aug 2025 06:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

यूपी के मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र के गांव चिटौआ में  एक पिता ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया। उसने अपने दो साल के मासूम बेटे को छत से फेंककर मार डाला। पुलिस हिरासत में पिता से जब सवाल किए गए, तो उसे अपने इस कृत्य पर कोई पछतावा भी नहीं था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
पिता राजबहादुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पत्नी के चरित्र पर शक करने वाले गांव चिटौआ निवासी शराबी राज बहादुर को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। शनिवार को पुलिस ने उसे जेल भेजा, आराोपी ने 14 अगस्त को अपने दो साल के बेटे को पत्नी से झगडे़ के बाद पहले कीटनाशक पिलाई, इसके बाद छत से फेंक कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद घर में मातम छाया हुआ है, मां की सिसकियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन

चिटौआ गांव का रहने वाला राज बहादुर पत्नी यमुनावती के चरित्र पर शक करता था। दो साल के पुत्र ललित को भी वह अपना नहीं मानता था। 14 अगस्त की दोपहर उसका पत्नी से झगड़ा हुआ तो पत्नी घर के बाहर चली गई। इसके बाद आरोपी ने घर का दरवाजा बंद कर लिया और छत पर चढ़ गया। पत्नी को नीचे कपडे़ धोता देख, उसने दो वर्षीय पुत्र को उठा लिया और नीचे फेंकने की धमकी देने लगा, आरोपी ने बच्चे को कीटनाशक दवा पिला दी। पत्नी कुछ कर पाती। इससे पहले ही बेरहम ने दो साल के मासूम को छत से नीचे फेंक दिया। मासूम की तड़प तड़प कर मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

सीओ भोगांव ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि शनिवार को बिछवां पुलिस ने राज बहादुर को देवगंज जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की गई तो उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं था। पुलिस ने आरोपी को चालान करने के बाद न्यायालय में पेश किया, वहां से जेल भेजा गया है। उधर, बच्चे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें