फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नीम के पेड़ पर लटका मिला किसान का शव

Mon, 22 Jun 2026 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर के रहने वाले एक किसान का शव सोमवार सुबह गांव स्थित खेत में नीम के पेड़ पर लटका मिला। पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है, परिजन ने बताया कि कई वर्ष से पत्नी मायके में रह रही है। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव सूरजपुर के रहने वाले 40 वर्षीय किसान जितेंद्र यादव की शादी करीब 14 साल पहले हुई थी, कुछ वर्ष पूर्व पत्नी बेटे को लेकर को लेकर अपने मायके चली गई और अभी तक वापस नहीं लौटी। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने जितेंद्र का शव गांव स्थित नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला।
सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उतरवाने के बाद मोर्चरी भेजा। पुलिस प्रथम दृष्टयता खुदकुशी की घटना मान रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें