फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: शादी की दावत में बवाल, घर में घुसकर पीटा

Mon, 22 Jun 2026 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। गांव महिगवां में शादी की दावत के दौरान पड़ोसियों ने जमकर बवाल किया। शादी वाले घर में घुसकर परिवार के लोगों को पीटा। पुलिस ने मामले में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव महिगवां निवासी देवेश सिंह ने बताया कि रविवार को बेटे गगन की शादी के मौके पर घर में दावत का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब 9:30 बजे साढू उदयवीर निवासी गांव बुर्तनियां थाना कुर्रा हाल निवासी अवधपुरी थाना जगदीशपुर आगरा दावत में शामिल होने आए थे। साढू की गाड़ी जब उनके घर के पास आई तो सामने खाना खा रहे लोगों ने गाड़ी रोक दी। विवाद होने लगा तो परिवार के लोगों ने शांत करा दिया। इसके कुछ देर बाद पड़ोसी रिंकू, सुनील, अवधेश, प्रीती, शारदा देवी, शांती, कल्लू लाठी-डंडा और सरिया आदि लेकर घर में घुस आए।
घर में मौजूद लोगों को पीटना शुरू कर दिया। उनके बेटे गगन को काफी चोट लगी। उसका पीजीआई सैफई में इलाज चल रहा है। जानलेवा हमले के चलते समारोह स्थल पर भगदड़ मच गई। साढू की गाड़ी पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए गए। कई अन्य रिश्तेदार भी हमले में घायल हुए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें