फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती में अपनाएं किसान विविधीकरण: डा. शंकर

Tue, 30 Aug 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
किसान मेला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
किसान वैज्ञानिक पद्धति अपनाएं। साथ ही नकदी फसलों की खेती कृषि विविधीकरण के साथ करें। यदि किसान सही तकनीक से खेती करें तो वे मिट्टी को भी सोना बना सकते हैं। उक्त उद्गार औद्योगिक किसान मेला एवं उद्यान गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डा. शंकर सिंह ने व्यक्त किए। 
विज्ञापन


 गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष ने कहा कि मौसम में परिवर्तन चिंता का विषय है। इसके लिए किसान निरंतर वैज्ञानिकों के संपर्क में रहकर फसलों को विभिन्न बीमारियों और कीटों से बचाने के उपाय अपनाएं। इस अवसर पर उन्होंने जायद की फसलों के बारे में भी किसानों को बताया। जिला उद्यान अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि किसानों के लिए विभाग कई योजनाएं चला रहा है, जिसका लाभ अवश्य उठाएं। वैज्ञानिक डा. विकास रंजन चौधरी ने कहा कि किसान कृषि विविधीकरण को अपनाकर फूलों की खेती, सब्जियों की खेती के साथ ही पशुपालन को भी अपनाएं। मृदा वैज्ञानिक डा. जगदीश मिश्र ने कहा कि किसान मृदा परीक्षण के बाद ही रसायनिक उर्वरक का प्रयोग करें। डा. रामदीन यादव ने किसानों को स्वयं सहायता समूह बनाने की सलाह दी। डा. आकांक्षा चौधरी ने गांव की महिलाओं को खाद्य प्रसंस्करण को एक व्यवसाय के रूप में अपनाने की सलाह दी। डा. शौकत अली ने मूंगफली के उत्पादन के बारे में बताया। साथ ही शिवराज सिंह यादव ने भी विभिन्न तकनीकों के बारे में जानकारी दी। अंत में मुख्य अतिथि डा. शंकर सिंह ने किसानों को सम्मानित किया। इसमें अमित यादव और रवि पाल को गेंदा उत्पादन के लिए, किरण कुमार को लहसुन, कौशलेंद्र सिंह को गुलदाउदी, रामअवतार को जैविक खेती, शुभम शाक्य को ग्लाइडोलस, राम स्वरूप राजपूत को अमरूद, नवरतन बौद्ध को उद्यानी मशीनीकरण, अवधेश कुमार को पातगोभी, सुरजीत शाक्य को शाकभाजी की खेती के लिए सम्मानित किया गया। जिला उद्यान अधिकारी ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें