फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: किसान पर चलाई गोली लगने से पालतू कुत्ता मरा, कई राउंड की फायरिंग; लोगों ने भागकर बचाई जान

Wed, 07 Aug 2024 07:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में किसान पर चलाई गोली लगने से पालतू कुत्ते की मौत हो गई। आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग करके दहशत फैलाई। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को खेत पर जा रहे किसान और परिजन पर आरोपियों ने जानलेवा हमला किया। कई राउंड फायरिंग की। हमले में किसान तो बच गया लेकिन पालतू कुत्ते की गोली लगने से मौत हो गई। जब कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने गए तो वहां सुनवाई नहीं हुई। बुधवार को पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।

विज्ञापन


घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव औडे़न्य पड़रिया की है। गांव निवासी किसान अनिल चौहान मंगलवार की शाम को परिवार के मनोज, अभिमन्यु व अन्य के साथ खेत की ओर जा रहे थे। उनके साथ ही पालतू कुत्ता जॉनी भी चल रहा था। 

रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे गांव निवासी आरोपियों ने हमला कर दिया। लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने लगे। हमले में किसान व परिवार के लोगों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। लेकिन पालतू कुत्ता गोली लगने से मौके पर ही मर गया। 
विज्ञापन


गोलियां चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर पहुंचे। तब तक आरोपी वहां से भाग गए थे। अनिल चौहान ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद बुधवार को पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें