फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: रोटावेटर की चपेट में आकर किसान की मौत

विज्ञापन
फोटो31 किसान की मौत की सूचना पर पहुंचे एसडीएम और सीओ। संवाद
विज्ञापन
भोगांव। थाना क्षेत्र के गांव बाकीपुर में सोमवार शाम खेत की जुताई करते समय वृद्ध किसान का पैर फिसल गया। रोटावेटर की चपेट में आकर किसान की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा। एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंच कर मृतक के परिजन से जानकारी ली।
विज्ञापन

गांव बाकीपुर निवासी 55 वर्षीय पेशकार खेत की जुताई करा रहे थे। सोमवार शाम करीब पांच बजे खेत में रोटावेटर चल रहा था। जुताई करने के दौरान ट्रैक्टर के पीछे रोटावेटर पर बैठे किसान का पैर फिसल गया और रोटवेटर के धारदार ब्लेड पर जा गिरे। चालक जब तक ट्रैक्टर रोकता तब तक किसान की रोटावेटर में फंस कर मौत हो चुकी थी। कुछ ही देर में वहां परिजन व ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को रोटावेटर से निकलवाने के बाद मोर्चरी भिजवाया।
एसडीएम नीरज द्विवेदी, सीओ रामकृष्ण द्विवेदी ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। मृतक परिजन को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। वहीं कुछ देर बाद परिजन ने ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद सीओ और एसडीएम लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


पहले भी हो चुके हैं हादसे
करीब तीन माह पहले कुसमरा क्षेत्र के गांव सकरामपुर में सात वर्षीय कृष्णा, पिता को विपिन को खाना देने खेत पर गया था। वहां खेत की जुताई चल रही थी। खेलते समय रोटावेटर की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई थी। 23 मार्च को कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला अनी निवासी 12 वर्षीय आशिक की रोटावेटर की चपेट में आकर मौत हो गई थी। इसके अलावा पूर्व में भी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन

फोटो31 किसान की मौत की सूचना पर पहुंचे एसडीएम और सीओ। संवाद

फोटो31 किसान की मौत की सूचना पर पहुंचे एसडीएम और सीओ। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें