फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजली के खंभे की खेंच पर आ रहा था करंट, रास्ते से गुजर रहे किसान का हाथ तार से छुआ; हो गई मौत

Fri, 05 Jul 2024 04:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

बिजली के खंभे की खेंच पर करंट आ रहा था। रास्ते से गुजर रहे किसान का हाथ तार से छू गया। करंट लगने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
सुदीश की फाइल फोटो, पोस्टमार्टम हाउस में परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बृहस्पतिवार की शाम खेत जा रहे किसान को बिजली के खंभा में लगी खेंच से करंट लग गया। इससे वह अचेत होकर गिर गया। आसपास खेत में काम कर रहे लोगों ने परिजन को सूचना दी। इसके बाद परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों के मृत घोषित कर दिया।  

विज्ञापन


घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव गाड़ीवार की है। गांव निवासी किसान सुदीश कुमार (34) खेत जा रहे थे। बारिश के चलते वह पगडंडी से होकर गुजर रहे थे। रास्ते में लगे बिजली के खंभा में लगी खेंच से उनका हाथ छू गया। इससे खेंच में प्रवाहित करंट लगने से वह झुलस कर गिर गए। कुछ ही देर में किसान ने दम तोड़ दिया। आसपास खेत में मौजूद लोगों ने परिजन को सूचना दी, तब जानकारी हो सकी। 

खबर मिलने पर रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। किसान को आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। हादसे में किसान की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें