फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साकार विश्व हरि पर बड़ी खबर: आधी रात आश्रम पहुंची पुलिस, साथ में ले गई दो गाड़ियां; चर्चाएं तेज

Fri, 05 Jul 2024 12:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

साकार विश्व हरि के आश्रम पर आधी रात को पुलिस की गाड़ियां पहुंचीं। अपने साथ में आश्रम की दो गाड़ियां ले गई। क्षेत्र में चर्चाओं की दौर तेज है। 
विज्ञापन
साकार विश्व हरि के आश्रम आधी रात पहुंची पुलिस - फोटो : video grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में जिस आश्रम में नारायण साकार हरि के रुकने की चर्चा है। वहां बृहस्पतिवार की आधी रात सन्नाटे को चीरती हुईं पुलिस की कुछ गाड़ियां आश्रम पहुंचीं। ये गाड़ियां आश्रम में दाखिल होने के बाद रात करीब एक बजे निकलीं। चर्चा है कि लौटते समय पुलिस आश्रम से भी दो गाड़ियां साथ ले गई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस टीम, साकार विश्व हरि को भी अपने साथ ले गई है। हालांकि पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। 

विज्ञापन


रात करीब 10 बजे साकार विश्व हरि के अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह ने पत्रकारों से वार्ता की। इसके बाद आश्रम के गेट से ही वापस लौट गए। इसके बाद धीरे-धीरे यहां से मीडिया भी चली गई। इसी बीच रात 12 बजे के बाद पुलिस अधिकारियों की कुछ गाड़ियां आश्रम पहुंचीं। 

गाड़ियां सीधे आश्रम में दाखिल हो गईं। लगभग एक घंटे तक अंदर रहने के बाद एक बजे के करीब ये गाड़ियां बाहर निकलीं। लौटते समय आश्रम में खड़ी दो गाड़ियां भी टीम अपने साथ ले गई। इन गाड़ियों में कौन था, ये किसी को पता नहीं है। 
विज्ञापन


चर्चा है कि आश्रम से गई गाड़ियों में साकार विश्व हरि भी आश्रम से चले गए। हालांकि इसकी पुष्टि अभी पुलिस भी नहीं कर रही है। वहीं पुलिस की जो टीम आई थी, उसे लेकर भी अलग-अलग चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि एसटीएफ आगरा की टीम आश्रम में आई थी। वहीं कुछ लोग एसआईटी आने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें