मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव बजरतलिया में खेत की मेड़ बांधने पर किसान को पीटा और जातिसूचक गालियां देकर भगा दिया गया। न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।
गांव बजरतलिया निवासी मुकेश चंद्र ने बताया कि 17 मई को पट्टे वाली सवा बीघा भूमि पर गांव जयसिंहपुर के रवि यादव व दो साथियों ने मेड़ तोड़कर कब्जा कर लिया था। भूमि की स्थिति बदल दी। वह खेत पर गए तो वहां विपक्षियों ने उन्हें व पुत्री को गालियां देकर भगा दिया। थाने में शिकायत की लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। 25 मई को वह खेत की मेड़ बांधने के लिए गए तो रवि यादव व उसके साथियों ने पिटाई की। उन्हें जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया गया। इस बार भी थाने में शिकायत दर्ज नहीं की गई। एसपी को भी प्रार्थनापत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर कुर्रा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।