फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे की फोटो लगाकर बनाई फर्जी फेसबुक आईडी

Fri, 19 May 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
फर्जी फेसबुक आईडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना एलाऊ के अजीतगंज निवासी युवक की फोटो लगाकर फर्जी फेसबुक आईडी बना ली गई। खुलासा तब हुआ जब फर्जी आईडी बनाने वाले ने उसी युवक को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव अजीतगंज निवासी मीतू मिश्रा एलआईसी में अभिकर्ता हैं। वह वर्ष 2012 से नाम और अपनी फोटो से फेसबुक आईडी संचालित कर रहे हैं। मगर एक व्यक्ति ने उनकी प्रोफाइल से फोटो कापी करने के बाद उनके नाम व फोटो सहित एक फर्जी आईडी बनाकर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजना शुरू कर दिया। इस बारे में मीतू को कोई जानकारी नहीं थी। शुक्रवार को जब उक्त फर्जी आईडी से उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट आई तो उनके होश उड़ गए। नाम और फोटो देखकर उन्होंने उक्त प्रोफाइल को चेक किया तो उक्त आईडी में उनके परिचित का कोई भी व्यक्ति नहीं था। उनकी फर्जी फेसबुक आईडी से कोई आपराधिक कृत्य हो इससे पहले ही उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें