फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा: मैनपुरी में द्वितीय पाली में भी पकड़ा गया फर्जी अभ्यर्थी, दोनों बिहार के रहने वाले हैं

Sat, 17 Feb 2024 05:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में सिपाही भर्ती परीक्षा में द्वितीय पाली में भी फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया। इससे पहले पहली पाली में भी एक फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया था। दोनों बिहार के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
मैनपुरी में सिपाही भर्ती की द्वितीय पाली में पकड़ा गया फर्जी अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की द्वितीय पाली में भी एक फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया। इसे जांच के दौरान एएसपी ने पकड़ लिया। यह भी बिहार की ही रहने वाला है। इससे पहले पहली पाली में भी एक फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया है, जो बिहार का रहने वाला है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


दूसरी पाली में शहर के क्रिश्चियन स्कूल में परीक्षा देने पहुंचे सॉल्वर गैंग के दूसरे सदस्य को भी चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। एएसपी ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम मुनरक कुमार निवासी अंजता फ्लैट थाना भूतनाथ पटना बिहार बताया। उसने बताया कि वह औंछा क्षेत्र के गांव चीतई निवासी पंकज कुमार के स्थान पर परीक्षा देने के लिए आया था। इसके लिए उसे अच्छी खासी रकम भी दी गई थी। पुलिस पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।

मैनपुरी में शनिवार को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में बिहार का सॉल्वर गैंग सक्रिय नजर आया। चेकिंग के दौरान पहली और दूसरी पाली में एएसपी राहुल मिठास ने सॉल्वर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार किए। पकड़े गए दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। यह कुरावली और औंछा थाना क्षेत्र के रहने वाले युवकों के स्थान पर परीक्षा देने आए थे। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इससे पहले पहली पाली में एएसपी राहुल मिठास को सूचना मिली कि मैनपुरी के करहल रोड स्थित ब्लूमिंग बड्स स्कूल में एक संदिग्ध परीक्षार्थी मौजूद है। इस सूचना पर एएसपी ने मौके पर पहुंच कर संदिग्ध से पूछताछ की।  पहले तो वह अपना नाम अंशुल सिंह निवासी मोहल्ला कानूनगोयान कुरावली बताता रहा। लेकिन, जब अधिकारी ने सख्ती से पूछताछ की तो सच बोलना शुरू कर दिया। उसने बताया कि वह अंशुल की जगह परीक्षा देने के लिए आया था। उसका नाम अमित कुमार निवासी इब्राहिमपुर पटना बिहार है। कुरावली पुलिस ने अंशुल की तलाश के लिए घर पर दबिश दी, लेकिन व नहीं मिला।

एएसपी राहुल मिठास ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान दूसरे की परीक्षा देने आए दो मुन्ना भाई पकड़े गए हैं। उनसे गहनता के साथ पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें