फोटो 39 नामांकन पत्रों की जांच करते चुनाव समिति के सदस्य। संवाद
भोगांव। तहसील अभिभाषक परिषद के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चार तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सचिव पद का एक नामांकन निरस्त हो जाने से हेमंत मिश्रा का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
चुनाव समिति के अध्यक्ष रमेशचंद्र तिवारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए शिशुपाल सिंह शाक्य, अशोक कश्यप, राजेश यादव, सुरेशचंद्र मिश्रा चुनाव मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए धनवेश पाल, मोहम्मद नईम अंसारी, नवल दुबे मैदान में हैं। सचिव पद के लिए विजेंद्र सिंह का नामांकन पत्र निरस्त होने से हेमंत कुमार मिश्रा को निर्विरोध चुना जाना तय है।
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेंद्र कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए गौरव कुमार शाक्य, संदीप कुमार एवं सदस्य पद के लिए महेंद्र प्रताप सिंह, काजी शाहरूख अब्बासी का नामांकन पत्र कमियों के चलते निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव के बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य कार्यकारिणी के सदस्यों को मनोनीत किया जाएगा।