फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: शिक्षण संस्थानों में बनेंगे निर्वाचन साक्षरता क्लब

Sat, 21 Nov 2026 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मतदाता सूची में नए युवा मतदाताओं को शामिल करने के लिए अब जिले के शिक्षण संस्थानों को अभियान से जोड़ा जाएगा। एक सप्ताह के भीतर सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी शिक्षण संस्थानों में निर्वाचन साक्षरता क्लब गठित किए जाएंगे। यू-डायस पोर्टल के डेटा के आधार पर उन विद्यार्थियों की सूची तैयार होगी, जो एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं। इनके फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराया जाएगा।शुक्रवार को मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण और जनगणना के द्वितीय चरण के स्व-गणना अभियान की समीक्षा करते हुए डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए, राजकीय महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक और आईटीआई के अधिकारियों को एक सप्ताह में निर्वाचन साक्षरता क्लब गठित कराने को कहा। डीएम ने यू-डायस पोर्टल से 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले विद्यार्थियों का नाम, पता और अन्य विवरण जुटाकर दो दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संबंधित विद्यालयों में गठित क्लबों के माध्यम से भावी मतदाताओं के फॉर्म-6 भरवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

महिला मतदाताओं का जेंडर रेशियो सुधारने पर जोर: मतदाता सूची में महिलाओं और बालिकाओं के नाम बढ़ाने के लिए बाल विकास, स्वास्थ्य, पंचायती राज, महिला कल्याण, एनआरएलएम और पूर्ति विभाग को भी जिम्मेदारी दी गई है। आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, समूह सखी और महिला मंगल दल के माध्यम से घर-घर संपर्क कर पात्र महिलाओं और बालिकाओं का पंजीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें