फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: आज मनेगा ईद-उल-फितर का त्योहार, बाजारों में दिखाई दी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

आज शनिवार को जनपद भर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। ईदगाह सहित मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। शुक्रवार की शाम इफ्तार के बाद बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ दिखाई दी। लोगों ने सेवइयों के साथ कपड़े, टोपी और इत्र की खरीदारी की। ईद के लिए मुस्लिम समाज के लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं।
शुक्रवार को 30वें रोजे के बाद माह-ए-रमजान मुकम्मल हो गया। शनिवार को जिले भर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। शहर के आगरा रोड स्थित ईदगाह सहित सभी मस्जिदों में नमाज की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। ईद के लिए खरीदारी करने के बाद शुक्रवार की शाम बाजारों में रौनक दिखाई दी। लोगों ने बच्चों के लिए रेडीमेड कपड़ों, युवाओं ने कुर्ता-पायजामा, नमाज पढ़ने के लिए टोपी और इत्र की जमकर खरीदारी की है। शहर के आगरा रोड, महमूद नगर, मोहल्ला दरीबा, करहल रोड, सिकंदरपुर सहित मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में ईद से पूर्व खासी उत्साह और उल्लास नजर आया। आज शनिवार को अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन


25 मस्जिदों में अदा की जाएगी नमाज

शनिवार को शहर की 25 मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। मस्जिदों में नमाज को लेकर तैयारियां की जा चुकी है। आगरा रोड स्थित ईदगाह में सुबह 8:30 बजे ईद की नमाज होगी।
विज्ञापन


सेवइयां संग बनेंगे स्वादिष्ट पकवान
ईद के लिए घरों में भी तैयारियां की जा चुकी है। घरों में मीठी सेवइयां, शीर खुरमा, दही-बड़ा सहित अन्य स्वादिष्ट पकवान बनाए जाएंगे। इसके अलावा घरों में मेहमानों के स्वागत की भी पूरी तैयारियां की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें