फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इको फ्रेंडली सोलर पावर से रोशन होंगी स्ट्रीट लाइटें

Sat, 14 May 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
प्लांट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर की स्ट्रीट लाइटें शीघ्र ही इको फ्रेंडली सोलर पावर से रोशन होंगी। इसके लिए पालिका शहर में चार सोलर पावर प्लांट का निर्माण कराएगी। दो स्थानों पर पालिका ने काम भी शुरू करा दिया है। एक या दो दिन में यह बनकर तैयार हो जाएंगे। वहीं जगह मिलते ही अन्य दो स्थानों पर भी कार्य शुरू करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


 केंद्र और प्रदेश सरकार वर्तमान में स्वच्छ ऊर्जा पर जोर दे रही है। इसलिए सौर ऊर्जा प्लांट लगाने पर काफी जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका भी शहरी क्षेत्र में चार सौर ऊर्जा प्लांट बनवाएगी। इन प्लांट से बनने वाली बिजली से पालिका की स्ट्रीट लाइटें रोशन होंगी। इसमें से प्रत्येक प्लांट 20 किलोवाट क्षमता का होगा। प्रत्येक प्लांट से 200 स्ट्रीट लाइट और एक हाईमास्ट लाइट कनेक्ट की जाएंगी। इसके बाद उक्त प्लांट से ही संबंधित गलियां रोशन होंगी। यह लाइटें प्लांट बनने के बाद बिजली विभाग के कनेक्शन से रोशन नहीं होंगी। प्रत्येक सोलर पावर प्लांट के निर्माण पर लगभग एक करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस प्रकार चार प्लांट के निर्माण पर चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन प्लांटों का निर्माण भी पालिका की जमीन पर ही होगा। इसके लिए शासन से धनराशि भी उपलब्ध करा दी गई है। 

इन स्थानों पर चल रहा काम
 नगर क्षेत्र में यह प्लांट मोहल्ला अग्रवाल, नगरपालिका, गोला बाजार और महमूद नगर में बनाए जाने हैं। जगह न मिलने से यह सोलर प्लांट अभी मात्र दो स्थानों पर ही लग रहे हैं। एक नगरपालिका और दूसरा मोहल्ला अग्रवाल। वहीं जगह मिलते ही गोला बाजार और महमूद नगर में भी लगाने शुरू हो जाएंगे। 
विज्ञापन


हर माह बचेंगे लाखों रुपये
सोलर पावर प्लांट बनने के बाद पालिका को प्रतिमाह लाखों रुपये की बचत होगी। कारण स्ट्रीट लाइट के लिए जरूरी बिजली का कनेक्शन वर्तमान में बिजली विभाग से लिया हुआ है। प्रतिमाह बिजली विभाग को पालिका बिल के रूप में लाखों रुपये का भुगतान करती है। सोलर पावर प्लांट बनने के बाद यह बिल नहीं देना पड़ेगा। इस पैसे को पालिका विकास कार्यों में खर्च कर सकेगी।


शहर की स्ट्रीट लाइट को रोशन करने के लिए चार सोलर पावर प्लांट बनवाए जाएंगे। दो स्थानों पर प्लांट बनवाने का कार्य शुरू भी हो गया है। वहीं दो जगह चिन्हित न होने पर उक्त स्थानों पर कार्य नहीं हो पा रहा है। जगह चिन्हित होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन

साधना गुप्ता, पालिकाध्यक्ष
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें